भूमि विवाद के चलते अटका रहा तीन साल निर्माण -बैडमिंटन कॉप्लेक्स में रि-टैंडर के बाद अब पकड़ी फिर से निर्माण ने गति

भूमि विवाद के चलते अटका रहा तीन साल निर्माण  -बैडमिंटन कॉप्लेक्स में रि-टैंडर के  बाद अब पकड़ी फिर से निर्माण ने गति

अक्स न्यूज लाइन --  नाहन, 23  फरवरी 2023
ऐतिहासिक चौगान के नजदीक युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा बनाए जा रहे हैं बैडमिंटन कॉप्लेक्स निर्माण कार्य पिछले पांच साल से भूमि विवाद के चलते अटका रहा जिसको अब कहीं जाकर गति मिली। खेल विभाग के सुत्रों के अनुसार पहली बार 2017 में  विभाग ने टेंडर किया था।  करीब 2 करोड रुपए की लागत से वाली इस बहुमंजिला इमारत में खिलाडिय़ों का बैडमिंटन वह स्क्वैश खेलने की सुविधा सुविधा मिलने का इंतजार खिलाडिय़ों को आज भी है। विभाग के सूत्रों के अनुसार नीजि क्षेत्र सेभूमि विवाद उठने क बाद निर्माण कार्य में करीब 3 साल अटका रहा। भूमि विवाद को लेकर मामला अदालत में विचाराधीन है लेकिन बीते वर्ष डीसी सिरमौर के मामले को संज्ञान में लाए जाने के बाद अभियोजन विभाग लीगल ओपिनियन लेने के बाद विभाग को अपने खसरा नंबरों निर्माण कार्य करने की सलाह मिलने से निर्माण कार्य के दुबारा शुरू हुआ जिसके लिए रिटैंडर किए गए। इस मामले में जिला खेल अधिक ारी संजय शुक्ला ने बताया कि  उक्त इमारत क ा टैंडर हुआ था लेकिन भूति विवाद खड़ा हो जाने के  कारण निर्माण में तीन साल अटका रहा। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। कानूनी राय के बाद अपनक खसरा नंबरों पर निर्माण की सलाह के बाद इमारत का निर्माण प्रगति पर है।