नाहन: बस- ट्रक भिड़े,अफरातफरी के बीच 30 यात्री शीशा तोड़ कर बाहर निकले, एसपी बोले सुरक्षित यात्रियों को रवाना किया..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 26 अप्रैल
नेशनल हाईवे देहरादून-चंडीगढ़ पर खजुरना पुल के नजदीक एक सरकारी यात्री बस व ट्रक की टक्कर हो जाने से बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई।मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट की बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई ।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। टक्कर के बाद यात्रियों में अफरातफरी होने के कारण अगला शीशा तोड़ा कर उन्हें बाहर निकला गया। बस के सभी सभी यात्री सुरक्षित थे आपसी समझौते के बाद बस रवाना कर दी गई है।
बताया जाता है कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। अचानक हुई टक्कर से बस का डोर अंदर से लॉक हो गया, इस दौरान बस में यात्री फंस कर रह गए । बस पांवटा की तरफ से आ रही जबकि ट्रक पांवटा की।ओर जा रहा था।
ट्रक हाइवे पर खड़े एक ट्रक के पास से गुजर रहा था। बताया जाता है इसी दौरान यह हादसा हुआ। बस में फंसे यात्रियों को आगे से शीशा तोड़कर बाहर निकला गया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस जांच में जुटी है।








