सड़कें बंद होने पर मज़बूरन सेब बहाने वाले बाग़वान के ख़िलाफ़ सरकार की कार्रवाई राजनैतिक भावना से प्रेरित : जयराम ठाकुर

सड़कें बंद होने पर मज़बूरन सेब बहाने वाले बाग़वान के ख़िलाफ़ सरकार की कार्रवाई राजनैतिक भावना से प्रेरित : जयराम ठाकुर

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 06  सितंबर  - 2023
 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बारिश के बाद सड़के बंद होने की वजह से रोहड़ू के बलासन निवासी बागवान यशवंत के द्वारा अपने सेब को फेंकने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एक लाख का जुर्माना लगाने के फ़ैसले को अमानवीय और राजनैतिक भावना से प्रेरित करार दिया है। उन्होंने कहा कि आपदा में नुक़सान उठा चुके बाग़वान के लिए यह कार्रवाई किसी प्रकार से औचित्यपूर्ण नहीं हो सकती है।  सड़कें बंद होने की वजह से उतारे गए सेब सड़ रहे थे, जिसकी वजह मज़बूर होकर उसे अपना सेब बहाना पड़ा। सेब फेंकते हुए किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। जयराम ठाकुर ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने बाग़वान की मदद करने के बजाय थाने बुलवाकर डराया-धमकाया अब जुर्माना लगा रही है। उन्होंने एक बागवान को सिर्फ इसलिए निशाने पर लिया जा रहा है क्योंकि उसके वीडियो से सरकार की झूठी छवि की पोल खुल गई थी। हम बाग़वानों-किसानों के साथ सरकार की इस तरह की तानाशाही को नहीं चलने देंगे।