ज़िला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के परिसीमन की प्रारूप अधिसूचना प्रकाशित

ज़िला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के परिसीमन की प्रारूप अधिसूचना प्रकाशित

अक्स न्यूज लाइन सोलन 21 फरवरी : 

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ज़िला परिषद सोलन के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) संख्या 1 से 17 के परिसीमन की प्रारूप प्रस्तावना की अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। अधिसूचना के अनुसार दाड़ला निर्वाचन क्षेत्र में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम सभा बेरल, चाखड, दाड़ला, रौडी, बरायली, दसेरन, क्यारड, ग्याणा, कशलोग, कोटलू, मांगल, बागा, मांगु, नवगांव, पारनु, संघोई, सन्याड़ी मोड व सेवड़ा चण्डी को सम्मिलित किया गया है।  


अधिसूचना के अनुसार धुन्धन निर्वाचन क्षेत्र में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम सभा हनुमान बड़ोग, बखालग, बलेरा, साई, बड़ोग, बसन्तपुर, धुन्धन, कुंहर, जघून, मटेरनी, पट्टा, घनागूघाट, सारमा, सरयांज, शहरोल, सूरजपुर, दांवटी व दानोघाट को सम्मिलित किया गया है।    अधिसूचना के अनुसार भूमती निर्वाचन क्षेत्र में कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम सभा सरली, भूमती, सानण, चम्यावल, समोग, डुमैहर, बनोह, मान, पलानियां, चईयां धार, रोहांज जलाना, देवरा, कोटली, पलोग, खनलग, दधोगी, बातल, कुनिहार, कोटी व हाटकोट को सम्मिलित किया गया है।  


अधिसूचना के अनुसार वाकना निर्वाचन क्षेत्र में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम सभा कनैर, जधाणा, ममलीग, सतड़ोल, सायरी, काहला, कोट, वाकना, पौधना, छावशा, देलगी, क्वारग, जाबल जमरोट व हरिपुर तथा विकास खण्ड सोलन की ग्राम सभा पट्टाबरावरी को भी सम्मिलित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार दंघील निर्वाचन क्षेत्र में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम सभा सिरीनगर, मही, बीशा, सैंज, तुन्दल, बांजणी, सकोडी, चायल, नगाली, झाजा, हिन्नर, रहेड़, दंघील, बाशा, मशीवर व सेरबनेड़ा तथा विकास खण्ड सोलन की ग्राम सभा धरोट को भी सम्मिलित किया गया है।


अधिसूचना के अनुसार सलोगड़ा निर्वाचन क्षेत्र में सोलन विकास खण्ड की ग्राम सभा बसाल, जौणाजी, कोठों, ओच्छघाट, पड़ग, सलोगड़ा, सन्होल, सेरी, शामती, नौणी मझगांव, शमरोड़, डांगरी, आंजी व सपरून को सम्मिलित किया गया है।   इसी प्रकार अधिसूचना के अनुसार चेवा निर्वाचन क्षेत्र में सोलन विकास खण्ड की ग्राम सभा अन्हेच, बड़ोग, सुल्तानपुर, बोहली, चामत भडेच, चेवा, देवठी, रणों, काबाकलां, शडियाणा, तोप की बेड़, कोरों, भारती, जाडली, कक्ड़हट्टी, भोजनगर व नेरीकलां को सम्मिलित किया गया है।


अधिसूचना के अनुसार धर्मपुर निर्वाचन क्षेत्र में धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम सभा आंजी मातला, बनासर, मेहलों, चम्मों, धर्मपुर, गुल्हाड़ी, हुडंग, जाबली, कोटी नाम्ब, प्राथा, रौडी, कोटला व नरायणी को सम्मिलित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार टकसाल निर्वाचन क्षेत्र में धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम सभा चामियां, गनोल, गडखल सनावर, कसौली गडखल, सनवारा, कोट, नाहरी, निचली गांगुडी, जंगेशु, टकसाल, अम्बोटा व कामली को सम्मिलित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार दाड़वा निर्वाचन क्षेत्र में पट्टा विकास खण्ड की ग्राम सभा कृष्णगढ़, बढलग, बाड़िया, भावगुडी, बुघार कनैता, चण्डी, दाड़वा, ढकरियाणा, घड़सी, गोयला, जाडला, मन्ढेसर व जगजीत नगर तथा विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम सभा कोटबेजा को सम्मिलित किया गया है।


अधिसूचना के अनुसार मंधाला निर्वाचन क्षेत्र में पट्टा विकास खण्ड की ग्राम सभा बरोटीवाला, सूरजपुर, हरिपुर संढोली, गुल्लरवाला, भटोलीकलां, नालका, कालुझिण्डा, मंधाला, पट्टानाली, कैंडोल, साई व सौडी तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम सभा थाना को भी सम्मिलित किया गया है।  अधिसूचना के अनुसार खेड़ा निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा ढेला, लेही, किशनपुरा, नन्दपुर, मलपुर, मानपुरा, सुनेहड़, लोधीमाजरा व खेड़ा को सम्मिलित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार रडियाली निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा किरपालपुर, भाटियां, ढांगनिहाली, मंझोली, गागुवाल, प्लासीकलां, रडियाली व राजपुरा को सम्मिलित किया गया है।


अधिसूचना के अनुसार दभोटा निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा बरूणा, भोगपुर, माजरा, रेडु उपरला, गोलजमाला, कशमीरपुर, रिया, दभोटा, रत्योड़, नवगांव व पंजैहरा को सम्मिलित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार बारियां निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा बारियां, बधोखरी, बेहडी, बायला, चमदार, छियाछी, दिग्गल, मनलोगकलां, चिल्लड, मटूली, बवासनी, रामशहर व मित्तियां को सम्मिलित किया गया है।   अधिसूचना के अनुसार नन्ड निर्वाचन क्षेत्र में नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम सभा लूनस, नन्ड, भियुखरी, धरमाणा, डोली, कयार कनैता, कोइडी, लग, जयनगर, मलौण, कोहू, पोले दा खाला, रतवाड़ी, सरौर, सौर व चडोग को सम्मिलित किया गया है।