पूरानी पैंशन बहाली : सम्मान में 28 मई 2023 को धर्मशाला मे ऐतिहासिक रैली......... प्रियंका गांधी से मिला एनपीसी ई संघ.........

पूरानी पैंशन बहाली : सम्मान में  28 मई 2023 को धर्मशाला मे  ऐतिहासिक  रैली.........  प्रियंका गांधी से मिला एनपीसी ई संघ.........

   अक्स न्यूज लाइन ..नाहन 15 मई -  2023
हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ पुरानी पेंशन बहाली के बाद सरकार के सम्मान में 28 मई 2023 को धर्मशाला में  ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया जा रहा है।  संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राष्ट्रीय कांग्रेस राज्य अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एवं अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी से मिला तथा पुरानी पेंशन बहाली के लिए उनके सक्रिय सहयोग हेतु आभार जताया है। 
गौरतलब है कि जब नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ वर्ष 2022 में निरंतर संघर्ष कर रहा था तो प्रियंका गांधी स्वयं सोलन मे क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियों के मंच पर गई और वहीं उन्होंने अपनी 10 गारंटियो में सबसे पहले पुरानी पेंशन योजना की गारंटी दी थी।  कर्मचारियों को आश्वस्त किया था कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पहली ही कैबिनेट में पुरानी पैंशन बहाल की जाएगी। जैसे ही सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कैबिनेट की पहली बैठक हुई हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई तथा 4 मई को संपूर्ण प्रक्रिया की अधिसूचना भी जारी की गई । 
20 वर्ष से लंबित इस मांग के पूर्ण होने पर हिमाचल प्रदेश नई पेंशन कर्मचारी संघ गदगद है तथा एक भव्य  समारोह का आयोजन कर रहा है जिसमें मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ संपूर्ण मंत्रिमंडल,विभागों के   अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सभी विधायक भाग लेंगे। पूरानी पैंशन से एक लाख 36 हजार करमचारीयो को परोक्ष लाभ होगा जबकि सरकारी सेवा मे आने वाले सभी भावी प्रतिभागी भी इस योजना से लाभान्वित होंगे अत संघ को विश्वास है कि इस समारोह मे 1 लाख से अधिक लोग उपस्थित होंगे।
 प्रदीप ठाकुर के साथ महासचिव भरत शर्मा राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वज्ञ जिला सिरमौर अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर शिमला जिला अध्यक्ष कुशाल शर्मा, कांगड़ा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मन्हास,चंबा जिला अध्यक्ष सुनील जरयालए महिला  राज्य महासचिव पूजा सबरवाल, राजूराम शर्मा, रामलाल सूर्या आदि ने मुलाकात की। जिलाध्यक्ष सिरमौर सुरेंद्र पुंडीर  ने सभी कर्मचारियों कि वह सपरिवार हजारों की संख्या में 28 मई को धर्मशाला में आयोजित होने वाले समारोह में भाग ले।