भाजपा नेत्री नीलम सरैक पर फूटा बेरोजगार महिलाओं का गुस्सा , एएनएम संघ ने सुनाई खरी खोटी

भाजपा नेत्री नीलम सरैक पर फूटा बेरोजगार महिलाओं का गुस्सा , एएनएम संघ ने सुनाई खरी खोटी

 - शिमला
भाजपा कार्यकारिणी सदस्य नीलम सरैक पर टूट बरसी एएनएम संघ की बेरोजग़ार महिलाएं। जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर एक ओर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा गुडिया कांड पर दिए गए बयान को लेकर विरोध हो रहा था। 

उसी बीच एएनएम संघ की बेरोजग़ार महिलाएं भी विरोध करने लगी और भाजपा की कार्यकारिणी सदस्य नीलम सरैक पर टूट बरसीं। बेरोजगार महिलाओं ने भाजपा महिला मोर्चा पर तंज कसते हुए कहा कि आप गुडिय़ा कांड को महिलाओं के सम्मान से भले ही जोड़ रही हैं। 

लेकिन वर्तमान सरकार को महिलाओं की कोई कद्र नहीं। इसी बात पर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल एएनएम संघ की महिलाएं रोजग़ार पाने के लिए पिछले तीन दिन से अनशन पर बैठी हैं, लेकिन सरकार ने इनकी अभी तक कोई सुध नहीं ली।