पीजी कॉलेज नाहन से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए 60 बच्चे, रिटेल मैनेजमेंट के बच्चों का एक दिवसीय इंडस्ट्रियल विजिट..

पीजी कॉलेज नाहन से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए 60 बच्चे, रिटेल मैनेजमेंट के बच्चों का एक दिवसीय इंडस्ट्रियल विजिट..

अक्स न्यूज लाइन नाहन ,30 सितम्बर :
प्रैक्टिकल तौर पर जानकारी प्राप्त करने के मकसद से आज पीजी कॉलेज नाहन के रिटेल मैनेजमेंट के बच्चों का एक समूह इंडस्ट्रियल विजिट के तहत चंडीगढ़ स्थित एलांते मॉल  के लिए रवाना हुआ।
 

मीडिया से बात करते हुए प्रोफेसर डॉक्टर यशपाल तोमर ने बताया कि पीजी कॉलेज नाहन में रिटेल मैनेजमेंट की शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को आज इंडस्ट्रियल विजिट के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार इन बच्चों को प्रैक्टिकल तौर पर शिक्षा देने के मकसद से इंडस्ट्रियल विजिट करवाया जाता है। इसी कड़ी में आज  इस एक दिवसीय इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान यह बच्चे अलग-अलग इंडस्ट्रीज और शॉपिंग मॉल में जाकर प्रैक्टिकल तौर पर जानकारी प्राप्त करेंगे। मैंने बताया कि इस विजिट के दौरान विशेष कर एलांते मॉल में बच्चे रिटेल से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे जिसकी रिपोर्ट पीजी कॉलेज नाहन में यह बच्चे रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करेंगे।