पहाड़ से अचानक पत्थर गिरा: एक की दूसरा घायल

पहाड़ से अचानक पत्थर गिरा: एक की दूसरा घायल

नाहन,30 नवम्बर श्री रेणुका जी ब्लॉक में धनोई पुल के नजदीक प्रमुख सड़क पर  पहाड़ से अचानक पत्थर गिरने के कारण एक मोटरसाईकल सवार घायल हो गया जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। मौत का शिकार हुए व्यक्ति की शिनाख्त लायकराम निवासी ठकराड़ा के रूप में हुई है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने बताया कि यह हादसा पहाड़ से अचानक पत्थर गिरने केचलते हुआ है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।