नाहन: रामपुर-भारापुर पंचायत के ग्रामीणों ने दी चेतावनी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन, बीजेपी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन..

नाहन: रामपुर-भारापुर पंचायत के ग्रामीणों ने दी चेतावनी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन, बीजेपी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन..
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन,15 जुलाई :

ग्राम पंचायत रामपुर भारापुर के ग्रामीण इन दिनों सड़क समेत बिजली समस्या से बेहाल हैं। लगातार संबंधित विभागों को अवगत करवाए जाने के बावजूद भी कोई समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है । जिसके बाद आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल की अगुवाई में स्थानीय ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल नाहन में विभाग की उच्च अधिकारियों से मिलने पहुंचा। ग्रामीणों समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ बिन्दल ने जल्द समस्याओं के समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

 

 

मीडिया से बात करते हुए ग्राम पंचायत रामपुर भरतपुर प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि पंचायत की  रामपुर-पोलटेक्निकल कालेज को जोड़ने वाली सड़क, खम्बानगर-डोइयोवाला - खैरी सड़क लंबे समय से खस्ता हालत में हैं। इन सड़कों से हजारों लोग जुड़े हैं जो रोजाना आवागमन करते हैं । लेकिन विभाग कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए मनमानी तरीके से कार्य कर रहा है और यहां खस्ताहाल सड़कों को सुधार नहीं जा रहा है इसके अलावा क्षेत्र में बिजली के लग रहे आव घोषित कार्टन से भी लोग परेशान हैं इन दोनों धान रोपाई का कार्य प्रगति पर है लेकिन बिजली न होने के कारण किसानों का खेती-बाड़ी से संबंधित कार्य भी प्रभावित हो रहा है शिकायत के बावजूद भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। उधर जिला परिषद सदस्य भगवानदास ने बताया कि आरडीएस के तहत लाखों करोड़ रूपया जिला सिरमौर को मिला है बिजली विभाग कोई कार्य करने को तैयार नजर नहीं आ रहा है स्टाफ न होने का हवाला देते हुए लगातार लोगों की समस्याओं का समाधान न कर भी भाग्य अधिकारी पल्ला झाड़ रहे हैं उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से टॉप है ग्रामीण बार-बार घंटे प्रतिदिन लगने वाले बिजली काटो से परेशानी झेल रहे हैं लेकिन विभाग मूकदर्शक बना बैठा है उन्होंने कहा कि इसके अलावा क्षेत्र की सड़क भी बदहाल हैं और बरसात में गढ़ों में तब्दील हो चुकी है।

 

उधर भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र नाहन की ग्राम पंचायत रामपुर भारापुर में खस्ताहाल सड़कें और बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई है संबंधित विभागीय अधिकारी सरकार और कांग्रेस नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं । लोगों की समस्याओं परेशानियों का समाधान करने को लेकर गंभीर नहीं है। शिकायत के बावजूद भी ग्रामीण आज भी दर-दर भटकने को मजबूर हैं लोगों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को लाभ पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है और आम जनता सड़क स्वास्थ्य और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के न मिलने से हताश है और निराश है । उन्होंने कहा कि आज विभाग के उच्च अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करवाया गया है अगर जल्द समाधान नहीं होता तो सड़कों पर उतरा जाएगा और आंदोलन किया जाएगा।