नेशनल यूथ कार्यक्रम में तनिष्का पुंडीर ने देश की संसद में किया प्रदेश प्रतिनिधित्व

नेशनल यूथ कार्यक्रम में तनिष्का पुंडीर ने देश की संसद में किया प्रदेश प्रतिनिधित्व

नाहन,18 नवम्बर स्थानीय निवासी तनिष्का पुंडीर ने देश की संसद में प्रतिनिधित्व करके  सूबे व नाहन शहर का मान बढाया है। नेशनल यूथ कार्यक्रम में देशभर से 10 प्रतिभागियों ने का चयन संसद में वक्तव्य के लिए हुआ था। इसी कड़ी में राज्य से अके ले नाहन से तनिष्का का चयन हुआ था। संसद में हुए कार्यक्रम के बाद तनिष्का ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए नेहरू युवा केंद्र नाहन का विशेष भूमिका रही है। तनिष्का ने बताया कि नेशनल यूथ कार्यक्रम में देशभर से 10 प्रतिभागियों का चयन हुआ था। ससंद में हुए कार्यक्रम के तहत उन्हे देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर विचार रखने करने का मौका मिला। तनिष्का ने इस अवसर पर देश की  राजनीतिक हस्तियों से भी मिलने का मौका मिला। तनिष्का के पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। तनिष्का अपनी स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। नेहरू युवा केंद्र नाहन के  लेखापाल ने सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि तनिष्का  ने
देशभर से आए दस प्रतिभागियों  के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। तनिष्का को अनुभव बहुत कुछ सीखने को मिला है।