नेता जी के मूल्यों और सिद्धांतों पर हुई चर्चा -हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉए काला अंब सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई।

नेता जी के मूल्यों और सिद्धांतों पर हुई चर्चा -हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉए काला अंब सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई।

नाहन,23 जनवरी :हिमाचल कॉलेज ऑफ  लॉ काला अंब में सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस के मूल्यों और सिद्धांतों पर चर्चा की गई। इस पर शिक्षकों ने अपने विचार सांझा किए। कार्यक्रम में कई छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रोफेसर डा. अश्विनी कुमार, निदेशक हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ  लॉ के प्रिंसिपल ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सुभाष चंद्र बोस के जीवन मूल्यों पर चर्चा करते हुए  सुभाष चंद्र बोस की नेतृत्व क्षमता सराहनी की। उन्होंने कहा कि यह नेता जी का ही प्रयास था कि उस समय की नई युवा पीढ़ी सक्रिय रूप से उनकी आजाद हिंद फ ौज का हिस्सा बनी। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस से हमारी नई पीढ़ी बहुत कुछ सीख सकती है। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल, सीईओ मन्नत बंसल ने छात्रों के साथ विचार सांझा किए। उन्होंने छात्रों से कहा कि हर छात्र को सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सुभाष चंद्र बोस की विचारधारा है कि अन्याय सहना और गलत से समझौता करना बहुत बड़ा अपराध है। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर अंकित ठाकुर ने भी सुभाष चंद्र बोस के विचारों को साझा कर छात्रों को प्रेरित किया। अन्य शिक्षण संकाय सदस्य मनीषा,श्वेता आदि मौजूद रहे।