नाहन में अजय सोलंकी ने भाजपा के कद्दावर नेता डा. राजीव बिंदल को हराया

नाहन में अजय सोलंकी ने भाजपा के कद्दावर नेता डा. राजीव बिंदल को हराया

नाहन,8 दिसंबर(:विधान सभा चुनाव के आज घोषित नतीजों में कांग्रेस ने सिरमौर पांच सीटों में से तीन सीटों पर कब्जा जमाया है। नाहन विधान सभा क्षेत्र से अजय सोलंकी ने भाजपा के कद्दावर नेता डा.राजीव बिंदल को हराया। कांग्रेस कांग्रेस के विधायक हर्षवर्धन चौहान छठी बार चुनाव जीते है। रेणुका विधानसभा क्षेत्र से राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने जीत हासिल की यहां भाजपा द्वारा पहली बार उतारे गए नए उम्मीदवार नारायण सिंह चुनाव हार है। पच्छाद क्षेत्र में भाजपा ने अपनी सीट बरकरार रखते हुए कांग्रेस की दयाल प्यारी को हराया यहां भाजपा की रीना कश्यप ने दूसरी बार चुनाव जीता। कांग्रेस के बागी हुए दिग्गज नेता गंगुराम चौहान को गंगूराम मुसाफि र को भी हार का सामना करना पड़ा। पांवटा साहिब से भाजपा सरकार में ऊ र्जा मंत्री रहे सुखराम चौधरी  चुनाव में जीत हासिल की यहां कांग्रेस के किरनेश जंग चुनाव हार गए। गिरि पार क्षेत्र के हाटी समुदाय को केंद्र सरकार द्वारा दिए गए जनजातीय दर्जे का कोई असर नहीं दिखा इस में शिलाई व रेणुका सीटों पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकार रखते हुए बाजी मारी। शिलाई में  मुख्यमंत्री के खासमखास रहे बलदेव तोमर कांग्रेस के उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान के हाथों परास्त हुए।