नाहन के माननीय विधायक जी ने ...संस्थानों को बंद करने का किया कार्य ...... कांग्रेस की नीयत मेडिकल कॉलेज को कहीं अन्य स्थान पर शिफट करने की .....बिन्दल

नाहन के माननीय विधायक जी ने ...संस्थानों को बंद करने का किया कार्य ...... कांग्रेस की नीयत मेडिकल कॉलेज को कहीं अन्य स्थान पर शिफट करने की .....बिन्दल

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन, 17 सितंबर  
श्रद्धेय श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर नाहन भाजपा मण्डल द्वारा एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी को हलवा वितरित किया गया। इस शुभ अवसर पर कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना का शुभारम्भ भी श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ0 राजीव बिन्दल, माननीय प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, जिलाध्यक्ष  विनय गुप्ता, प्रदेश सचिव मनीश , मण्डल अध्यक्ष  प्रताप ठाकुर, मण्डल, जिला व प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त सेवा पखवाड़ा के तहत नाहन भाजपा मण्डल द्वारा दिनांक 22 सितम्बर, 2023 को कालाअम्ब में मेडिकल कैम्प व रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
डॉ0 बिन्दल ने इस मौका पर बोलते हुए कहा कि 9 माह पहले प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई और 9 माह से प्रदेश व सिरमौर का विकास और नाहन विधानसभा क्षेत्र का विकास रूक गया है व थम गया है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद पहला कार्य स्कूलों, अस्पतालों जैसे आदि संस्थानों को बंद करने का किया और यह कार्य अभी भी चला हुआ है।
नाहन के माननीय विधायक जी ने उप-तहसील कालाअम्ब, पटवार सर्कल विक्रमबाग-देवनी, नागल-सुकेती, पालियों, आमवाला-सैनवाला, जोहडों को बंद करवा दिया। पी.एच.सी. पंजाहल, पी.एच.सी सैनवाला मुबारिकपुर, पी.एच.सी. त्रिलोकपुर व सी.एच.सी भारापुर को बंद करवा दिया। वैटनेरी डिस्पेंसरी-नलका सम्भालका, क्यारी व देवका पुड़ला को बंद करवा दिया व अन्य संस्थानों को बंद करवाकर नाहन की जनता को बड़े-बड़े इनाम दिए।
भाजपा सरकार के समय नाहन मेडिकल कॉलेज का भवन निर्माण तेज गति से चला हुआ था और जून-2023 में इसके पहले भवन का उद्घाटन होना भी निर्धारित था लेकिन कांग्रेस सरकार व कांग्रेस विधायक ने इसके निर्माण कार्य को बंद करके उसका दोष भाजपा पर मढऩा शुरू कर दिया। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भाजपा सरकार ने लगभग 265 करोड़ रुपये दिया हुआ है और इसके लिए प्रयाप्त भूमि उपलब्ध भी है, सभी पेड़ भी कट गए हैं लेकिन काम बंद है। सरकार कांग्रेस की है लेकिन काम बंद होने का आरोप भाजपा पर लगाया जा रहा है।
इसके अलावा 70 करोड़ रुपये नर्सिंग कॉलेज के लिए और 20 करोड़ रुपये मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान के लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने दिया हुआ है, इन दोनों का काम भी अभी तक शुरू नहीं हुआ। वास्तव में कांग्रेस की नीयत मेडिकल कॉलेज को कहीं अन्य स्थान पर शिफट करने की है।
भाजपा राज में पुलों और सड़कों का काम धना-दन चला हुआ था। कांग्रेस सरकार ने उन सब कार्यों को भी बंद करवा दिया। मंडेरवा के पुल का कार्य बंद है, भोगपुर के पुल कार्य बंद है, पथराला का खाला के पुल का कार्य बंद है, फतेहपुर-गुलाबगढ़ के पुल का कार्य बंद है, इसके अलावा अनेक छोटे-बड़े पुल व सड़कों का कार्य भी कांग्रेस सरकार के राज में बंद पड़ा है।
पानी की सप्लाई बंद है, जो पानी 5 साल लगातार आता था वह पानी कांग्रेस सरकार आने के बाद बंद हो गया। इसके अलावा भाजपा के राज में बिजली लगातार आती थी लेकिन अब कांग्रेस के राज में बिजली के कटों से पूरा नाहन विधान सभा क्षेत्र गुजऱ रहा है।
कांग्रेस के राज में अनेक स्कूलों के भवन निर्माण कार्य बंद पड़े हैं। भाजपा द्वारा पंचायतों में भिन्न-भिन्न कार्यों के लिए दी गई करोड़ों रुपये की राशि को बदल करके अन्य कार्यों पर लगाए जा रहे हैं जिसमें भाई-भतीजावाद जोरों पर चला हुआ है।
कर्मचारियों का उत्पीडन किया जा रहा है। कर्मचारियों के ट्रांसफर केवल राजनैतिक आधार पर हो रहे हैं, न हैल्थ देखनी और न उनकी पारिवारिक मजबूरी।
कांग्रेस की दादागिरी और गुंडागर्दी का राज पूरे नाहन विधान सभा क्षेत्र में चल रहा है। रिवालवरें, बंदूकें सरेआम चल रही हैं। पुलिस वालों की पिटाई हो रही हैं और उनकी वर्दियां फाड़ी जा रही हैं। ड्रग्स का धंधा जोरों पर चल रहा है, रेत माफिया जोरों पर है।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नाहन विधान सभा क्षेत्र को क्या दिया? शिलान्यास के पत्थर तोड़ दो, उद्घाटन की पट्टिकाएं तोड़ दो, दोबारा शिलान्यास कर दो, भाजपा वालों के काम बंद कर दो, पानी बंद कर दो, बिजली बंद कर दो।
डॉ0 बिन्दल ने कहा कि जहां आपदा का प्रभाव हुआ वहां पर राहत नहीं पहुंची, यदि पहुंची भी है तो भाई-भतीजावाद हो रहा है। आपदा में भी मेरा-तेरा चला हुआ है जोकि बहुत निन्दनीय है। डॉ0 बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास के बढ़ते हुए कदमों को रोक दिया गया है यह अत्यन्त दु:खदाई है।