दहेज उत्पीड़न : पीड़िता ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया, एसपी बोले शिकायत मिली है जांच जारी..

दहेज उत्पीड़न : पीड़िता ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया,  एसपी बोले शिकायत मिली है जांच जारी..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 जून : 
नाहन ब्लॉक की पंचायत कौलावालांभूड़ के पीपलवाला की एक महिला ने अपने सुसरालियों पर दहेज़ उत्पीड़न व  जान से मारने की धमकी देने के साथ पति द्वारा  तलाक देने के आरोपों की शिकायत एसपी सिरमौर को की है। उधर मामले में एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने शिकायत मिलने को पुष्टि करते हुए कहा कि  दहेज उत्पीड़न व सुसरालियों द्वारा तंग करने की लिखित शिकायत पर करवाई करने के लिए शिकायत एसएचओ थाना सदर नाहन को दी गई है। जांच के बाद आरोपी व सुसरालियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
एसपी को सोंपी शिकायत में पीड़िता  मुस्कान बानो ने बताया कि उसका निकाह नायब खां के साथ 6 नवंबर 2021 को हूआ था। शादी के कुछ दिन बाद हो उसके दहेज उत्पीड़न शुरु हो गया। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति व सुसराल वाले मारपीट व मानसिक रूप से परेशान करते रहे। उसका पति जान से मारने व तीन तलाक की धमकी दे रहा है। अब उसको मारपीट करके सुसराल से निकाल दिया है।
पीड़िता ने बताया कि एक बार पहले भी शिकायत की गई थी लेकिन समझौता हो गया था लेकिन उत्पीड़न नही रुका। उसको सुसराल पक्ष की ओर से धमकियां मिल रही है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत को एसएचओ थाना सदर को दिया गया है। जांच के बाद आरोपी सुसरालियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होंगी। शिकायत में पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न,तलाक़ की धमकी देने आदि के आरोप लगाए है।