नाहन: खड्ड में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत,देवामनल में हुआ हादसा..

नाहन: खड्ड में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत,देवामनल में हुआ हादसा..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 07 मई :
श्री रेणूका जी ब्लॉक में खड्ड के किनारे खेल रहे दो सगे भाइयों उम्र 8 व 9 साल की खड्ड में डूब जाने से  दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और क्षेत्र में शोक की लहर है।  यह दर्दनाक हादसा नौहराधार की ग्राम पंचायत देवामानल में हुआ 

जहां  दो सगे भाई खड्ड किनारे खेल रहे थे अचानक एक भाई आठ वर्षीय  आयन का तंग रास्ते में अचानक  पांव फिसला गया इस इसी बीच बड़ा भाई नौ वर्षीय अभिनव उसे बचाने के लिए खड्ड में उतारा,इसी कि दौरान दोनों भाई खड्ड के गहरे पानी में डूब गए। दोनों भाइयो की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार इसी बीच उनके पिता मौके पहुंचे औऱ देखा दोनों भाई  खड्ड के किनारे तैर रहे थे। 
खड्ड से निकाल कर दोनो भाइयों  को तत्काल नौहराधार अस्पताल लाया गया, जहां पर डाक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस मौके का जायजा लेकर जाँच लेकर जांच में जुटी है।

डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है बाद में परिजनों के हवाले किया जायेगा।