डीसी गंधर्वा राठौड़ ने सुजानपुर में लिया होली उत्सव की तैयारियों का जायजा
अक्स न्यूज लाइन सुजानपुर 28 फरवरी :
उन्होंने कहा कि उत्सव में उमड़ने वाली लोगों की भारी भीड़ के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उत्सव के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए पूरे क्षेत्र को पांच सैक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सैक्टर के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उत्सव के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस, होमगार्ड्स और अग्निशमन कर्मियों की तैनाती की गई है। सभी दुकानों एवं स्टॉल्स के बीच पर्याप्त खाली जगह रखी गई है, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में बचाव कार्यों को तुरंत अंजाम दिया जा सके। सफाई व्यवस्था के लिए भी अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं तथा अतिरिक्त शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है।
उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में कई बड़े स्टार कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इससे इन संध्याओं में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसको देखते हुए सभी संबंधित अधिकारी सतर्क रहें। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम एवं मेला अधिकारी विकास शुक्ला, एसी टू डीसी चिराग शर्मा और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को विभिन्न प्रबंधों से अवगत करवाया।




