नाहन: टयूशन जा रहे बच्चे को कुत्तों ने हमला कर क़िया घायल, राजगढ़ में मामला दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 06 अप्रैल :
सिरमौर जिले के राजगढ़ ब्लॉक में घर से ट्यूशन जा रहे एक बच्चे पर रास्ते मे अचानक हमला कर दिया।इस हमले में कुतों ने बच्चे को काट लिया। पुलिस कुत्तों के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रिया कुमारी निवासी गाँव शमलोह डा0 व तहसील राजगढ जिला सिरमौर ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे दिक्षांत पर इन्दू धवन के कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया इस दौरान वह घायल हो गया।
एसपी ने बताया कि बच्चा ट्यूशन के लिए जा रहा था इस बीच कुत्तों ने उस पर हमला किया। पुलिस ने इन्दू धवन के खिलाफ धारा 291 भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।








