नाहन:जमीन की खरीदो फरोक्त में 2 करोड़ 30 लाख की ठगी, न जमीन मिली न रक़म वापस हुई...माजरा में एफआईआर दर्ज हुई..

नाहन:जमीन की खरीदो फरोक्त में 2 करोड़ 30 लाख की ठगी, न जमीन मिली न रक़म वापस हुई...माजरा में एफआईआर दर्ज हुई..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 06 अप्रैल :
नाहन ब्लॉक के मिश्र वाला गांव में जमीन खरीदने के नाम पर 2 करोड 30 लाख रुपए की ठगी का।सनसनीखेज मामला आया है। पुलिस स्टेशन माजरा में दर्ज हुई एफआईआर के अनुसार आरोपियों ने  तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही ली गईं रक़म वापस दी।
 एसपी एनएस नेगी ने बताया किपुलिस थाना माजरा ने माजरा थाना क्षेत्र के मिसरवाला में जमीन के नाम पर ठगी का मामला दर्ज किया है। 

शिकायतकर्ता आरिफ खान पुत्र श्री राशिद अली गांव व डाकघर मिसरवाला, तहसील पांवटा साहिब ने आरोप लगाया है कि समर नामक व्यक्ति ने उसके साथ मिलकर जमीन के नाम पर 2 करोड़ 30 लाख रुपये की ठगी की है। 

एसपी ने बताया कि शिकायत के अनुसार समर ने उसके साथ एक कासिम नाम के व्यक्ति के माध्यम से संपर्क किया और जमीन का सौदा तय किया। उसने समर को अलग अलग माध्यम से 35 लाख रुपये अदा किये हैं। लेकिन समर ने न तो जमीन की रजिस्ट्री की और न ही पैसे वापस किए। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।