चार धाम यात्रा 2023 का शुभारंभ..... हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा

चार धाम यात्रा 2023 का शुभारंभ..... हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा

देहरादून  ,   23 अप्रैल  2023
देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 2023 का शुभारंभ हो गया है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शनिवार को मंत्रोच्चारण के साथ गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुल गए।
गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार दोपहर, यमुनोत्री धाम के कपाट  श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत देश. विदेश से आए श्रद्धालुओं ने मां
गंगा के दर्शन किए। चार धाम यात्रा की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार को ही हो गई थी। लेकिन यात्रा का विधिवत आगाज शनिवार  22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ। इस अवसर पर दिल्ली.एनसीआर, यूपी, एमपी सहित देश के कई अन्य राज्यों और विदेशों से भी भक्तजन भारी संख्या में मौजूद रहे। आगामी 25 अप्रैल से केदारनाथ धाम में श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर पाएंगे। वहीं 27 अप्रैल को भक्तों
के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सैणी ने अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुगम सुखद और मंगलमय चार धाम यात्रा की कामना भी की। गंगोत्री.यमुनोत्री तीर्थ धाम में कपाट उद्घाटन के मौके पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी गई।