चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर प्रदेश में 38 स्थानों पर 1817 कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया : बिहारी

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर प्रदेश में 38 स्थानों पर 1817 कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया : बिहारी

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 24 अगस्त    - 2023
भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा की 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग को लेकर हिमाचल प्रदेश के सभी संगठनात्मक 17 जिलों में 38 स्थानों पर कार्यक्रम हुए और लगभग 1817 कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया । कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर, राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, नारे लगाकर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
बिहारी लाल ने बताया की जिला शिमला में एक कार्यक्रम हुआ जिसके नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार उपस्थित रहे। इसकी प्रकार सिरमौर जिला में एक कार्यक्रम हुआ जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप उपस्थित रहे।
हमीरपुर जिला में 5 कार्यक्रम हुए जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, सुंदरनगर में 3 जिसमे राकेश जमवाल, किन्नौर में 1, कुल्लू में एक जिसमें सुरिंदर शौरी, मंडी में एक विधायक इंदर सिंह गांधी, चम्बा में 5 कार्यक्रम, कांगड़ा में 1, नूरपुर में 2, पालमपुर में 1 जिसमे विपिन परमार, बिलासपुर में 3 जिसमे त्रिलोक जमवाल जे आर कटवाल राजिंद्र गर्ग, देहरा में एक जिसके बिक्रम ठाकुर, ऊना में 5 जिसमें सतपाल वीरेंद्र कंवर, सोलन में 2, महासु में 2 और जिला लाहौल स्पीति में 3 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बिहारी लाल ने कहा की भारत ने महज 615 करोड़ रुपए के बजट में बने अपने किफायती चंद्रयान-3 को जहां चंद्रमा पर सफलता से उतार दिया, कई विज्ञान व फंतासी फिल्मों का बजट इससे अधिक रहा है। बीते रविवार चंद्रमा से टकरा कर विफल हुआ रूस का लूना- 25 अभियान 1,600 करोड़ रुपए में बना था। भारत ने 22 अक्तूबर, 2008 को चंद्रयान-1 मिशन में ऑर्बिटर और इम्पैक्टर भेजे थे, दोनों सफल थे। चंद्रमा की सतह पर अपना यान टकराने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया था।