नाहन: कार से पकड़ी 1.258 किलो ग्राम चरस पांवटा में एफआईआर दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 03 मार्च :
पांवटा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशीले पदार्थों के धंधे में लगे दो लोगों की गाड़ी से 1.258 चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि बांगरन चौक के पास मौजुद को टीम को विश्वसनीय सुत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि।आरोपी लक्ष्य नेगी पुत्र श्री नरेश निवासी गांव गोजर अडैन, डा0 खोदरी तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर व यश पुत्र श्री ओम प्रकाश निवासी गांव डोण्डली, डा0 खोदरी, तह0 पांवटा साहिब कार नंबर CH04C-7097 में नशे के अवैध धन्धे का काम करते हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 1.258 किग्रा चरस बरामद की है।
नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 29-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।आरोपियों को अदालत से पुलिस रिमाँड के लिए पेश किया जा रहा है।




