बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि नारी केवल घर की धुरी ही नहीं, बल्कि आज वह आकाश की ऊंचाइयों को भी छू रही है। चाहे वह कल्पना चावला जैसा साहस हो, मैरी कॉम जैसा जज्बा या फिर हमारे घर में माँ का निस्वार्थ प्रेम—हर रूप में महिला शक्ति का प्रतीक है। आज की महिला डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट और देश की रक्षक के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है।
प्रधानाचार्य फाइन आर्ट्स कॉलेज डॉ कामायनी बिष्ट ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर कार्य के दम पर अपना लोहा मनवा रही है। आज लड़का-लड़की का एक समान पालन पोषण करना चाहिए। लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न केवल समानता, बल्कि सम्मान और निर्णय लेने की स्वतंत्रता भी मिलनी चाहिए। जब एक महिला शिक्षित और सशक्त होती है, तो पूरा परिवार, समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है। इस अवसर पर उपायुक्त ने हस्ताक्षर अभियान में भी हिस्सा लिया। इस दौरान एडीएम लॉ एंड आर्डर पंकज शर्मा, बाल कल्याण समिति जिला शिमला की सदस्य किरण ओक्टा, सदस्य उषा राठौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रही।
इन्हें किया गया सम्मानित
राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर कक्षा दसवीं की नाव्या, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली की इशिता, राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई की निकिता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधोया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन की कविता को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार, जमा दो कक्षा में मेधावी विद्यार्थियों में राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की शिवांगी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई की त्रिशा, पीएम श्री राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर की वैशाली, राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की पायल शर्मा, पीएम श्री राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरस्वती नगर की निकिता, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू की केशवी रांटा और राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की पारुल ठाकुर को सम्मानित किया गया।
धी पहल के तहत राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी जीवा जोगटा, कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी अवनी बूगबान, अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट वालीबॉल खिलाड़ी ख्याति, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी कौशल्या वर्मा, राष्ट्रीय फेंसिंग खिलाड़ी अनीशा वर्मा, राज्य स्तरीय ताइक्वांडो गोल्ड मेडलिस्ट मानिया, राज्य स्तरीय वॉलीबॉल खिलाड़ी स्नेहा, ग्रेपलिंग की राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट अनन्या चौहान, राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कल्पना, अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ी सनिका, राज्य स्तरीय बास्केटबॉल खिलाड़ी तेजस्वी शर्मा, राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ी रिद्धि शर्मा, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी शगुन और राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी आकृति को सम्मानित किया गया। इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उषा, अंजना नेगी, पिंगला गुप्ता, ललिता, अनुपमा शर्मा, पुष्पा शर्मा, द्रोप्ता, सुनीता शर्मा, हेमलता वर्मा, कमला देवी, चंद्रकांता शर्मा, विनता देगी, और अंजना देवी को सम्मानित किया गया। नारी सेवा सदन से सुषमा, मीरा रघुवंशी और सुरभि को सम्मानित किया गया।
बेस्ट सेल्फ हेल्प ग्रुप में प्रथम ब्लॉक बसंतपुर के जय मां शाली , द्वितीय स्थान ब्लॉक टूटू के कृष्णा सेल्फ हेल्प ग्रुप, तीस्ता स्थान ब्लॉक रामपुर देवता साहिब डमरूख स्वयं सहायता समूह, बेस्ट विलेज ऑर्गेनाइजेशन में प्रथम स्थान शिव शक्ति, दूसरा स्थान शिवाय और तीसरा स्थान जय मां भीमा काली, बेस्ट क्लस्टर लेवल फेडरेशन में प्रथम नई दिशा सीएलएफ, दूसरा स्थान चांशल सीएलएफ, तृतीय स्थान सशक्त नारी सब पर भारी सीएलएफ, तीसरा स्थान बेस्ट इनोवेटिव प्रोडक्ट अवार्ड एप्पल बर्फी के लिए आशु ठाकुर, बेस्ट एफएल सीआरपी अंडर एनआरएलएम सुनीता, बेस्ट बैंक कॉरेस्पॉन्डेंस सखी अनीता, सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।