कुल्लू: 29 मार्च को गांधी नगर समेत इन क्षेत्रों में बत्ती गुल रहेगी..
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, विद्युत उप-मंडल नंबर-1, कुल्लू के सहायक अभियंता ने बताया कि 33/11 केवी सब-स्टेशन कुल्लू के टी-2 पावर ट्रांसफार्मर की मरम्मत एवं आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 29 मार्च, 2026 (रविवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 11 केवी गांधी नगर, लगवैली, खराहल, सेउबाग, बबेली, कोलीबेहड़, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, पीज तथा पाहनाला आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।





