केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने यमुना घाट के नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण की रखी आधारशिला .....

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने यमुना घाट के नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण की रखी आधारशिला .....

  अक्स न्यूज लाइन ..नाहन 22 अप्रैल  2023
हरि यमुना सहयोग समिति ने पांवटा वासियों के सहयोग से यमुना को स्वछन्द और घाटों को सुंदर बनाने का बीड़ा उठाया है। समिति के अथक प्रयासों से आयोजित अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जलशक्ति मंत्री ने यमुना घाट उत्सव 2023 के अनतर्गत गोविंद घाट के नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण की आधारशिला रखी।  
हरि यमुना सहयोग समिति यमनोत्री से प्रयागराज तक यमुना को सवच्छ तथा अविरल बनाने के अथक प्रयासों हेतु आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर सर्वप्रथम मंत्री महोदय ने यमुना घाट जाकर यमुना नदी के नवीनीकरण एवं  सौंदर्यकरण की आधारशिला रखने के बाद रामलीला मैदान में आयोजित विभिन्न सामाजिक संगठन से आए लोगों को संबोधित किया। 
इसी कड़ी में सभा स्थल रामलीला मैदान में भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारियों ने मंत्री को समृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उसके उपरांत सगंठन का मागंपत्र मंत्री को सोंपा।
मंत्री ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा पूर्वसेनिक आगे भी संगठन समाज और देश के हित के कार्यों को प्रमुखता से करता रहेगा। 
इस मौके पर भूतपूर्व संगठन के अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठुंडू व स्वर्णजीत, सचिव संतराम चौहान, सह सचिव मोहन चौहान व गुरदीप सिंह, कोशाध्यक्ष तरूण गुरंग तथा दिनेश ठुंडू, खजान शर्मा आदि मौजूद रहे।