किन्नौर व लाहौल जिला में ताजा बर्फबारी से लोगों की परेशानियां बढी

किन्नौर व लाहौल जिला में ताजा बर्फबारी से लोगों की परेशानियां बढी

अक्स न्यूज लाइन --   केलांग  09 मई -  2023
 लाहौल व किन्न्नौर जिले में बीती रात ऊंचाई वाले भागों में ताजा बर्फ  गिरी है। मिली जानकारी के अनुसार जिला किन्नौर में सांगला, रक्षम, छितकुल, लिप्पा, आसरंग, हांगो, चुलिंग व  अन्य क्षेत्रों में करीब चार से छह इंच  ताजा हिमपात रिकार्ड हुआ है।
 राज्य के ऊंचाई वाले कई हिस्सों में मई माह में भी हिमपात होने से किसानों व बागवानों समेत आम लोगों की परेशानी बढ़ी हैं। बीती रात लाहौल व किन्न्नौर के ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमपात हुआ है। हिमपात जारी होने सेब व अन्य नकदी फसलों का भारी नुकसान होने की अशंका बनी हैं। हिमपात से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की सेटिंग पर विपरित असर पड़ेगा है। अभी कई जगह फ्लावरिंग चली हुई है। ऐसे में बागवानों सांसत में है। 
 मौसम विभाग के अनुसार केलांग व कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री में चल रहा है। वहीं कल्पा में पारा शून्य डिग्री तक रिकार्ड हुआ है।