अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष को लिया आड़े हाथों, मनमानी का लगाया आरोप

अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष को लिया आड़े हाथों, मनमानी का लगाया आरोप

अक्स न्यूज लाइन  नाहन,07 सितम्बर :
 

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज मीडिया से रूबरू होकर होकर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद को आड़े हाथों लेते हुए मनमानी करने का  आरोप लगाया है। इंजीनियर परवेज इकबाल,जावेद उल्फत,एडवोकट शकिल अहमद आदि ने 
 बताया कि अंजुमन इस्लामिया कमेटी का चुनाव से 2 वर्ष पहले अदालत के आदेशों के बाद हुआ था। चुनाव में गुल मुनव्वर उर्फ बॉबी अहमद अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष चुने गए थे।

आरोप है कि दो साल बीत जाने के  बाद भी अध्यक्ष की मनमानी जारी है । गत 2 वर्षों से जरनल हाउस नहीं बुलाया गया है। अंजुमन इस्लामिया समेत नाहन शहर में चल रही मस्जिदों का लेखा.जोखा समुदाय के  समक्ष नहीं रखा गया है। इस बारे मेंअंजुमन इस्लामिया के सदस्य अध्यक्ष से सवाल जवाब करें तो अध्यक्ष सुनने को तैयार नहीं है। अध्यक्ष की मनमानी लगातार जारी है।