कांग्रेस द्वारा महामहिम राज्यपाल पर दोषारोपण केवल अपनी राजनीति चमकने को : बिंदल

कांग्रेस द्वारा महामहिम राज्यपाल पर दोषारोपण केवल अपनी राजनीति चमकने को : बिंदल
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन शिमला  ,04 जनवरी :
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी ओछी राजनीति को चमकाने के लिए महामहिम राज्यपाल के उच्चतम कार्यालय के ऊपर दोषारोपण करके और उस विशिष्ट स्थान के महत्व को कम करने में जुटे हुए हैं, यह किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की टिप्पणी अति निंदनीय है, आपको राजनीतिक क्षेत्र में अपनी राजनीति चमकानी है उसके लिए महामहिम राज्यपाल का दुरुपयोग मत करें, यह हम बिल्कुल स्पष्ट शब्दों में कहना चाहेंगे यह हिमाचल के हित में कदापि नहीं है।