कांगेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने सीएम पर साधा निशाना बोली, अगर विधायकों की सुनते तो, शायद आज यह नौबत नहीं आती,उनका नाराज होना जायज..

कांगेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने सीएम पर साधा निशाना बोली, अगर विधायकों की सुनते  तो, शायद आज यह नौबत नहीं आती,उनका नाराज होना जायज..

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला --29 फरवरी 

सूबे चल रहे सियासी घामासान के बीच आज विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दिए जाने प्रर  राज्य कांग्रेस की अध्यक्षा सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पिछले एक साल से  सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायकों के  मसलों को नजर अदांज कर रहे थे।

एक साल से ज्यादा बीत गयाहै लेकिन फिर भी वह विधायकों के मसलों का संज्ञान नहीं ले रहे है विधायकों कोई सुनवाई नही हुई। ऐसे में विधायकों का और उनकी बात नहीं सुन रहे तो उनका नाराज होना जायज है। सीएम अगर विधायकों से बैठकर बात करते, मसलों का निपटारा होता तो शायद आज यह नौबत नहीं आती।