नाहन: छठा सिरमौर क्रिकेट कप का आगाज, नशे के खिलाफ खिलाड़ियों ने ली शपथ....

नाहन: छठा सिरमौर क्रिकेट कप का आगाज, नशे के खिलाफ खिलाड़ियों ने ली शपथ....

अक्स न्यूज लाइन नाहन 12 फरवरी :     
 नाहन चौगान में शिरमौर क्रिकेट कप 2026 का विधिवत उद्घाटन विधायक अजय सोलंकी द्वारा किया गया। उद्घाटन दिवस पर “डिपार्टमेंट कप सिरमौर” का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों डीसी ऑफिस, एसपी ऑफिस, प्रेस क्लब, बीआरसी संस्थान, आईपीएच विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, इंडस्ट्री डिपार्टमेंट, करियर एकेडमी नाहन, ब्लॉक कार्यालय नाहन, प्रोफेसर इलेवन पीजी कॉलेज नाहन, टीएसजी नाहन, लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट विभाग  की कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर अजय सोलंकी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा “एंटी चिट्टा मुक्त हिमाचल” अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। सिरमौर क्रिकेट कप जैसे आयोजन युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे “खेल अपनाओ – नशा छोड़ो” के संदेश को आत्मसात करें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अपना योगदान दें।

डिपार्टमेंट कप सिरमौर का फाइनल मुकाबला पुलिस इलेवन  तथा कैरियर एकेडमी नाहन के मध्य खेला गया, जिसमें कैरियर  एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 36 रन बनाए तथा पुलिस वी विभाग ने 3.4 ओवर में 37 रन बनाकर 7 विकटों से जीत दर्ज की तथा पुलिस विभाग इलेवन  ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की तथा डिपार्टमेंट कप सिरमौर का खिताब अपने नाम किया।

आयोजक सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक ओपी ठाकुर एवं योगी ठाकुर ने जानकारी दी कि 13 फरवरी से प्रतियोगिता के मुख्य मुकाबले प्रारंभ होंगे, जिनमें 64 पेशेवर टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 9 राज्यों तथा हिमाचल प्रदेश के लगभग 7 जिलों की टीमें सहभागिता कर रही हैं, जिससे यह आयोजन क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण खेल महोत्सव बन गया है।