ऑफ लॉ में प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन

ऑफ लॉ  में  प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन

अक्स न्यूज लाइन नाहन ,23 सितम्बर :

हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ ने 21.09.2024 को प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की ओर से भव्य जश्न मनाया गया। महाविद्यालय के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम का बहुत ही कुशलतापूर्वक संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के नाम से हुई। 

कृष्णपाल मिस्टर फ्रेशर और सुहानी मिस फ्रेशर बनीं। कई छात्रों ने नृत्य, गायन और कविता पाठ जैसी प्रस्तुतियां दीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अश्वनी कुमार ने छात्रों के लिए अपना प्रेरक भाषण दिया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। 
 इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष रजनीश बंसल, उपाध्यक्ष  विकास बंसल.सीईओ मन्नत बंसल शामिल हुए।