एलआईसी के निजीकरण को लेकर किए जा रहे प्रयास निराशाजनक- सतनाम सिंह

एलआईसी के निजीकरण को लेकर किए जा रहे प्रयास निराशाजनक- सतनाम सिंह

अक्स न्यूज लाइन नाहन 12 जनवरी : 

भारतीय जीवन बीमा निगम की नाहन शाखा के बाहर आज कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया इंश्योरेंस संगठन के आह्वान पर कर्मचारियों ने एक दिवसीय पेन डाउन हड़ताल करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

LIC कर्मचारी यूनियन जिला सिरमौर के महासचिव सतनाम सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बीमा उद्योग में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं जिसका यूनियन विरोध जाता रही है जिसमें मुख्य रूप से बीमा उद्योग में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी FDI को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने के फैसले का विरोध जताया। उनका कहना है कि इससे बीमा क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा और सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी संस्था एलआईसी की भूमिका कमजोर होगी।

कर्मचारियों ने एलआईसी के निजीकरण के प्रयासों को निराशाजनक बताते हुए इसे कर्मचारियों और पॉलिसीधारकों दोनों के हितों के खिलाफ बताया। साथ ही क्लास-3 और क्लास-4 कर्मचारियों की शीघ्र भर्ती की मांग उठाई गई। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर भी कर्मचारियों ने आवाज बुलंद की।

वहीं यूनियन के प्रधान लतीफ मोहम्मद ने बताया कि बीमा क्षेत्र में पिछले लंबे समय से नई भर्तियां नहीं की जा रही है जिसके कारण लगातार स्टाफ की कमी के चलते काम लंबित हो रहे हैं इसलिए उन्होंने सरकार से जल्द नई भर्तियां करने की गुजारिश की। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि दिमाग क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों को 1995 के बाद पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है इसलिए उन्होंने पुरानी पेंशन को बहाल करने की भी मांगती है ताकि कर्मचारी सेवानिवृत होने पर अपना जीवन यापन कर सकें।

यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे।