अक्स न्यूज लाइन नाहन 18 सितंबर :
वीरवार को एबीवीपी की नाहन इकाई द्वारा महाविद्यालय में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दिन प्रतिदिन SFI की गुंडागर्दी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एबीवीपी के इकाई मंत्री निखिल ने कहा कि पिछले कुछ महीने से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में SFI के गुंडा तत्वों द्वारा लगातार हिंसक घटना को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंदर पिछले 15 दिनों में तीन बार SFI वामपंथी गुंडों द्वारा ABVP के कार्यकर्ताओं पर लगातार हमला करने की कोशिश की गई। विश्वविद्यालय में आम विद्यार्थियों को डराना धमकाना, छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को क्लासों में जाने से रोकना ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है।
एबीवीपी ने आरोप लगाया कि आर्ट्स ब्लॉक में ABVP की छात्राएं कार्यकर्ता क्लास लगाकर के बाहर आई तो, छेड़छाड़ व अभद्र टिप्पणी करना शुरू किया जो वामपंथीयों के DNA में है हमारी कार्यकर्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो उनपर जानलेवा हमला किया गया। गुंडों द्वारा छात्राओं पर लात घुसे चलाए गए जिससे छात्राएं जख्मी हुई है और एक छात्रा को लातों से उसकी पेट और छाती पर बार किया गया इसके कारण गंभीर चोटे आई हैं ऐसी खूनी और देश द्रोही SFI को बन्द करना चाहिए। एबीवीपी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का कोई सुरक्षा व्यवस्था नही है उनका गुंडों पर कोई लगाम नही है और अब तक दोषियों पर कोई कार्यवाई नहीं की गयी जो शर्म की बात है।
एबीवीपी ने कहा कि हम न्याय चाहते हैं, एबीवीपी गुंडों पर सख्त कार्यवाई चाहती हैं वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हर विद्यार्थी की सुरक्षा चाहते हैं और शांतिपूर्ण परिसर चाहते हैं!