एनएच-05 ऊरनी मार्ग (ढांक) आवाजाही के लिए अब 24 घंटे खुला

एनएच-05 ऊरनी मार्ग (ढांक) आवाजाही के लिए अब 24 घंटे खुला

 किन्नोर,14  फरवरी (अक्स न्यूज लाइन):-  
जिला दण्डाधिकारी किन्नौर सुरिंदर सिंह राठौर ने आदेश जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर ऊरनी मार्ग (ढांक) से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अब बिना समय सीमा के नियमित रूप से 24 घण्टे होगी।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर ऊरनी मार्ग (ढांक) के समीप भूस्खलन हुआ था जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही का समय प्रातः 5 बजे से सांय 8:30 बजे तक निर्धारित किया गया था।