विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने किये वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करने के प्रयास, ए वी एन स्कूल के होनहार बच्चों ने बनाये विज्ञान मॉडल

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने किये वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करने के प्रयास, ए वी एन स्कूल के होनहार बच्चों ने बनाये विज्ञान मॉडल

अक्स न्यूज लाइन नाहन 09 फरवरी : 

स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल में आज  एक बहुआयामी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत करके अपनी- अपनी प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया। .विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चन्दोला के अनुसार एलीमेंटरी कक्षाओं की इस बहुआयामी प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने लगभग 150 विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किये ज़िनमें विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, सामाजिक विज्ञान, गणित, हिन्दी और भौतिकी, रासायनिक विज्ञान और जीव विज्ञान के मॉडल रखे गये थे। मॉडल में विज्ञान की उत्पत्ति, समन्दर में ज्वार भाटा, सूर्य चन्द्र ग्रहण, ज्वालामुखी, विद्युत सदुपयोग, जल चक्र, गणित को समझने के मूलभूत तरीके, स्मोक रोबोट, भूमंडलीय परतें, विद्युत हीटर, पौधों में जीवन, सुगम यातायात रोशनी, पृथ्वी की परतें, सोलर तंत्र और जीवन में कैसे विज्ञान को वरदान बनाया जाये जैसी विभिन्न विधियों का एक व्याख्यात्मक प्रदर्शन भी किया गया। ज़िसमे विद्यार्थियों ने अपने- अपने जौहर दिखाये। 

प्रदर्शनी में देवांस, विभूति, प्रियतम, तुषार, अरनव, आरव, गरिमा, आदर्श, हरकीरत, गुरलीन, मनान, आरीज, विभूराज, आदित्य, अंशिका, आरुही, ऊर्वशी, हर्षिता, अनवी, वैभव, त्वेशा, हिमांशु, अक्षित ,जैद, रुद्र, रिधम, दिग्विजय, युवराज, लक्ष्य के मॉडल खूब सराहे गये। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।