उद्योग पति अखिल महेश्वरी बने लघु उद्योग भारती कालाअम्ब के अध्यक्ष

अक्स न्यूज लाइन नाहन 14 जुलाई :
देश में लाखों लघु उद्योगों के उत्थान व संरक्षण में लगी विख्यात औद्योगिक संस्था लघु उद्योग भारती कालाअम्ब चेप्टर के होटल ब्लैक मेंगो में आयोजित चुनाव में उद्योग पति अखिल महेश्वरी अध्यक्ष चुने गए।
उद्योग पति दान सिंह को महा सचिव बनाया गया है। तारुष गुप्ता, विकास कंसल, राजीव तिवारी,सुशील कुमार भार्गव -उपाध्यक्ष होंगे।अमन दुग्गल, संयम खुराना, अजय गर्ग, रितेश अग्रवाल लघु उद्योग भारती के सह सचिव बनाये गए हैं।
के.सी.पारीक, किशन कनकानी कोषाध्यक्ष व नवरत्न देव शर्मा लीगल एडवाइजर चुने गए।