ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से चरित्र निर्माण प्रदर्शनी का आयोजन

ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से चरित्र निर्माण प्रदर्शनी का आयोजन

  अक्स न्यूज लाइन --  नाहन, 18  फरवरी 2023
ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी आश्रम नाहन की ओर से शिवरात्रि पर्व पर चरित्र निर्माण को लेकर आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को ईश्वर से जुडऩे की प्रेरणा दी गई। जानकारी देते हुए ईश्वरी विश्वविद्यालय ब्रम्हाकुमारी आश्रम नाहन की संचालिका रमा बहन ने बताया कि शिवरात्रि पर्व पर साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया 12 फ रवरी से 18 फरवरी तक चले इस साप्ताहिक कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक कुंवर अजय बहादुर सिंह ने किया उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के दौरान अलग.अलग कार्यक्रमों तथा रोजाना प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को भगवान शिव का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि सप्ताह के समापन और शिवरात्रि पर्व पर आज चरित्र निर्माण को लेकर अध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। रानीताल गेट पर लगाई गई इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रत्येक आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किताबों और तस्वीरों के माध्यम से चरित्र निर्माण और ईश्वर से जुडऩे की प्रेरणा दी गई।