हिमाचल प्रदेश से अंडर 21 फुटबॉल प्रतियोगिता का नाहन में होगा आयोजन -जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 18 व अंडर 17 अप्रैल 2023 को

हिमाचल प्रदेश से अंडर 21 फुटबॉल प्रतियोगिता का नाहन में होगा आयोजन  -जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 18 व अंडर 17 अप्रैल 2023 को

 अक्स न्यूज लाइन --  नाहन, 18  फरवरी 2023
 हिमाचल प्रदेश अंडर 21 फुटबॉल प्रतियोगिता का नाहन में किया जाएगा। यह फै सला जिला सिरमौर फुटबॉल संघ की  बैठक में लिया गया। बैठक क ी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश महासचिव एंव जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने की। बैठक में तय किया गया कि जिला स्तरीय फ ुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 18 व अंडर 17 अप्रैल 2023 को आयोजित करवाई जाएंगी। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मोहम्मद इकराम व रणजीत राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एंव कुलीन शर्मा, संजीव सोलंकी को उपप्रधान, रविंद्र ठाकुर बिट्टू व ईशान राव को संयुक्त सचिव बनाया गया है। 
इस अवसर पर संघ के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए दीपक शर्मा ने कहा कि भविष्य में फुटबॉल का स्तर शिखर पर ले जाने के लिए सभी से हर संभव कोशिश और प्रयास करें।
   बैठक में जिला सिरमोर फुटबॉल संघ को जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 14 और अंडर 17 अप्रैल 2023 में करना सुनिश्चित करने का फैसला लिया गया तथा राज्य स्तरीय अडंर 21 फुटबॉल प्रतियोगिता तय समय पर कराई जाएगी । 
जिला सिरमौर फुटबॉल संघ का वार्षिक लेखा.जोखा प्रस्तुत किया गया इस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। बैठक में महासचिव राकेश पहवा समेत अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे। कई खिलाडिय़ों ने भी बैठक में भाग लिया।