नाहन: यूको आरसेटी में लघु उद्यमी फास्ट फूड स्टॉल का प्रशिक्षण आयोजित,28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया...

नाहन: यूको आरसेटी में लघु उद्यमी फास्ट फूड स्टॉल का प्रशिक्षण आयोजित,28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया...

अक्स न्यूज लाइन नाहन 20 मार्च : 
यूको आरसेटी जिला सिरमौर नाहन में लघु उधमी फ़ास्ट फ़ूड स्टॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में  28 उम्मीदवारों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में  बंनकला पंचायत में आयोजित किया गया।  प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फास्ट फूड से संबंधित विभिन्न व्यंजनों के निर्माण, स्वच्छता मानकों, लागत प्रबंधन तथा स्वरोजगार स्थापित करने की आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक दोनों प्रकार का ज्ञान प्रदान किया गया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को आधुनिक फास्ट फूड बनाने की तकनीक, ग्राहक सेवा, पैकेजिंग एवं विपणन के गुर श्रीमती गुरप्यारी द्वारा सिखाए गए।

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य अतिथि बीडीओ नाहन से श्रीमति सुदेश, श्रीमती रजनी, प्रधान बनकला पंचायत, बिमला देवी पंचायत सचिव आमवाला सैनवाला व आरसेटी निर्देशक सुश्री मनजीत उपस्थित रहे उन्होंने उम्मीदवारों को प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका मार्गदर्शन किया।

प्रशिक्षण का मूल्यांकन  दीक्षा और ईडीपी मूल्यांकनकर्ता  राकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आरसेटी भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण विकास में योगदान देता रहेगा जल्द ही आरसेटी सिरमौर में ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 अप्रैल 2026 से अयोजित होने जा रहा है जो की 35 दिन का है। इच्छुक उम्मीदवार (18-50 आयु) कार्यालय आ कर निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं