अरुणाचल से ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के संकल्प को प्रचंड बहुमत की देश को बधाई : जयराम ठाकुर

अरुणाचल से ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के संकल्प को प्रचंड बहुमत की देश को बधाई : जयराम ठाकुर

अक़्स न्यूज लाइन, मंडी -0 2 जून
 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के पूर्वी द्वार अरुणाचल प्रदेश से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ को अरुणाचल प्रदेश के लोगों द्वारा प्रचंड बहुमत दिया गया। यह सिर्फ़ एक प्रदेश में 
बहुमत ही नहीं अपितु नरेन्द्र मोदी के सबका साथ और सबका विकास के सेवा लक्ष्य की राष्ट्रीय स्वीकार्यता है। देश दुनिया के लोगों की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास का द्योतक है। आज देश के कोने-कोने से लोग नरेन्द्र मोदी के विकास और भ्रष्टाचार विरोधी सरकार को स्वीकार कर रहे हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक अटक से कटक तक भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। यह स्वीकार्यता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनवरतऔर  ऐतिहासिक विकास की है। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले चार जून को हिमाचल समेत पूरे देश में कमल खिलेगा और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। आज देश ने कांग्रेस को नकार दिया है। कांग्रेस के पीढ़ियों से चल रहे झूठे वादों और नारों को नकार दिया है। आज देश सिर्फ़ और सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है। नरेन्द्र मोदी के टाइमली और गारंटिड डिलीवर करने की पॉलिसी को देश ने अब स्वीकार कर लिया हैं। करोड़ों लोगों को मिल रहे लाखों करोड़ के लाभ का साक्षी बन रहा है। बुनियादी ढाँचे में हो रहे ऐतिहासिक विकास से देश की तस्वीर बनते सँवरते देख रहा है। आज हर भारतीय विकसित भारत के लक्ष्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। आज हर भारतीय नरेन्द्र मोदी के विकास के साथ है। जयराम ठाकुर ने अरुणाचल प्रदेश की प्रचंड जीत के
लिए समस्त देशवासियों, बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व को शुभकामनाएं भी दी और उनका आभार भी जताया।