देश के भ्रष्टाचारियों के भाजपा का पटका डालते ही पाप धुल रहे हैं, अमृता गिल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना,

देश के भ्रष्टाचारियों के भाजपा का पटका डालते ही पाप धुल रहे हैं,  अमृता गिल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना,

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन -- 23 मई 
कांग्रेस पार्टी की नेशनल मीडिया संयोजक अमृता गिल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम को वोट बटोरने के  लिए किया हिमाचल क ा रूख करना पड़ रहा है। गिल आज यहां पत्रकार सम्मेलन में आरोप लगाया कि जब हिमाचल में भारी आपदा आई जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। करोड़ों रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल की याद नहीं आई। 

उन्होनेब कहा कि आज देश के भ्रष्टाचारियों के भाजपा का पटका डालते ही पाप धुल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने चुने हुए जनप्रतिनिधियों समेत मुख्यमंत्रीयों तक को जेलों में डालकर लोकतंत्र की हत्या की है और भ्रष्टाचारियों के पाप धोने के लिए भारतीय जनता पार्टी उन्हें अपने दल में शामिल कर रही हैं।

इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि भ्रष्टाचारी भाजपा का पटका डाल पाप धो रहे हैं। अन्य राजनीतिक दलों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों समेत मुख्यमंत्रीयों तक को भाजपा सरकारी एंजेसियों का दूर प्रयोग कर जेलों में डाल रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को जोडऩे का काम कर रहे हैं तो वहीं भाजपा देश में नफरत हुआ धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है।