31 मार्च से बंद होंगे कम छात्रों वाले स्कूल, डिनोटिफिकेशन के आदेश जारी

 अक्स न्यूज लाइन -- शिमला, 19 मार्च 2023
हिमाचल प्रदेश में जीरो एडमिशन वाले 285 स्कूलों को बंद करने के आदेश देने के बाद राज्य सरकार अब कम एडमिशन वाले नए स्कूलों को डिनोटिफाई करने का फैसला लेने जा रही है। शनिवार को 17 प्राइमरी स्कूलों को लेकर आदेश जारी हो गए। 
इन स्कूलों में मंडी के चार, कुल्लू के दो, लाहुल स्पीति के दो, सिरमौर का एक, चंबा के पांच, सोलन का एक और ऊना के दो स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में एडमिशन पहली से लेकर 10 बच्चों तक की थी। शिक्षा सचिव डा. अभिषेक जैन ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। 
बच्चे नजदीक के सरकारी प्राइमरी स्कूल में इनकी पसंद के अनुसार ट्रांसफर किए जाएंगे। टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ वेकेंसी पर ट्रांसफर किया जाएगा।
इसी तरह अब मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को लेकर भी नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाली है। 
ऐसे स्कूलों की कुल संख्या करीब 60 बन रही है। गौरतलब है कि कैबिनेट ने प्राइमरी स्कूलों के लिए 10, मिडिल के लिए 15, हाई के लिए 20 और सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए 25 बच्चों की एडमिशन की शर्त लगाई है। 
एडमिशन की यह संख्या 28 फरवरी, 2023 के आधार पर ली जानी है। इसी फार्मूले के आधार पर 17 प्राइमरी स्कूलों को डिनोटिफाई किया गया है। 31 मार्च को इन बच्चों का रिजल्ट आएगा। इसीलिए पहली अप्रैल से उन्हें दूसरे स्कूलों में भेजकर ये स्कूल बंद कर दिए जाएंगे।