शिमलाः सुबे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएएस व 16 एचएएस अफसर किए इधर उधर.
अक्स न्यूज लाइन शिमला 06 जुलाई :
हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 18 आईएएस और 16 एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। सलाहकार (नियामक सुधार) नई दिल्ली डॉ. अभिषेक जैन वित्तीय आयुक्त (अपील) का पद भी संभालेंगे। जैन के पास प्रधान सचिव (वित्त, योजना, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी और 20-सूत्रीय कार्यक्रम), प्रधान सचिव (जेएसवी) और प्रधान सचिव (तकनीकी शिक्षा) का पद भी संभाल रहे हैं तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे सुदेश कुमार मोक्टा को सचिव (सहकारिता) बनाया गया है। अमरजीत सिंह अब सचिव (नगर एवं ग्राम नियोजन और आवास) के तौर पर काम करेंगे। वह सचिव (गृह) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालते रहेंगे। तोरुल एस रवीश को निदेशक भूमि अभिलेख लगाया गया है। जबकि अभिषेक वर्मा अब मिल्कफेड के निदेशक के तौर पर काम करेंगे। अजय कुमार यादव मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। महेंद्र पाल गुर्जर को निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है।

अश्वनी कुमार को प्रोजेक्ट ऑफिसर आईटीडीपी केलांग, एकता कप्टा अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान शिमला व संजीव कुमार-1 को सहायक सेटलमेंट ऑफिसर अर्की लगाया है। शिल्पी बेक्टा अतिरिक्त सचिव (लोक निर्माण विभाग) के पद पर नियुक्त किया गया है। वह राज्य चुनाव आयोग के सचिव का पदभार भी संभालेंगी। वहीं सुरजीत सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कुल्लू लगाया है। हितेश आजाद को सहायक सेटलमेंट ऑफिसर शिमला तैनात किया है। उन्होंने संजय कुमार की जगह ली है, जिनके पोस्टिंग का आदेश अलग से जारी किया जाएगा। सिद्धार्थ आचार्य को उन्हें एचआरटीसी का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। सन्नी शर्मा को एसडीओ (सिविल) कुपवी, नरेश कुमार वर्मा को अतिरिक्त निदेश लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज बल्ह (नेरचौक) लगाया है। चेत सिंह को सेक्रेटरी, राज्य परिवहन प्राधिकरण-सह-अतिरिक्त आयुक्त परिवहन लगाया है। वे नरेश ठाकुर निदेशक (पर्सनेल एंड फाइनेंस) विद्युत निग से यह अतिरिक्त प्रभार लेंगे। गौरव चौधरी को एडिशनल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज कांगड़ा लगाया है।