.जिला स्तरीय टेबल 10 सिंतबर 2023 को......टेनिस प्रतियोगिता 2023....

.जिला स्तरीय टेबल 10 सिंतबर 2023 को......टेनिस प्रतियोगिता 2023....

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  22 अगस्त    - 2023
सिरमौर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय टेबल
टेनिस प्रतियोगिता 2023 जो कि हिन्दू आश्रम में दिनांक 10 सिंतबर 2023 को आयोजित की जा रही है के बारे में चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस प्रतियोगिता में 11 अंडर,13 अंडर, 15 अंडर, 17 अंडर,19 अंडर आयु वर्ग के 
 लड़के व लड़कियां दोनों भाग ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त सीनियर पुरुष व महिला वर्ग की भी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 200 रु0 प्रति इवेंट प्रति खिलाड़ी व सीनियर पुरुष व महिला वर्ग की फीस 500 रू0 प्रति फीस होगी व 100 रू0 प्रति खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। जिला सिरमौर के इच्छुक खिलाड़ी दिनांक 2 सितंबर 2023 तक अपने नाम सिरमौर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन को उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतू निर्धारित फार्म पर जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ पंजीकृत करवा दे तथा निर्धारित फीस भी जमा करवा दें। बिना फार्म एवं फीस के नाम ड्रा में शामिल नही किए जाएंगे। बाद में एन्ट्री स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी हेतु श्रीमती कमलेश गुप्ता व श्रीमती शिवानी से संपर्क करें।