नाहन : हर्षवर्धन चौहान का 4 दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम, जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
अक्स न्यूज लाइन नाहन, 10 अप्रैल :
उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 12 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 12 अप्रैल को दोपहर बाद शिलाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 13 अप्रैल को प्रातः शिलाई विधानसभा क्षेत्र के जाखना में जन समस्याएं सुनेंगे तथा 14 अप्रैल को शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग मंत्री 15 अप्रैल को नाहन में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।








