सौदान सिंह के दौरे से भाजपा की रणनीति को मिली धार

सौदान सिंह के दौरे से भाजपा की रणनीति को मिली धार
अक्स न्यूज लाइन शिमला 08 जुलाई : 
 
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह के दौरे से भाजपा की रणनीति को धार मिली है। नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्र का सौदान सिंह ने दौरा किया और पार्टी की चुनाव संचालन समिति की बैठक भी ली। बैठक में सौदान सिंह ने कार्यकर्ताओं में जहां भरपूर जोश भरा वही पार्टी की चुनावी रणनीति को धार दी। माना जाता है की सौदान एक कुशल रणनीतिकार है और किस प्रकार से भाजपा के वोट बैंक में उछाल आए उस विषय मे वह माहिर है। निश्चित रूप से भाजपा के राष्ट्रीय नेता के दौरे से पार्टी के काम को बल मिला ही होगा।

भाजपा ने प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी की किलाबंधी कर दी है। मित्रों को फायदा पहुंचने और भ्रष्टाचार के अनेकों मामलो पर सरकार निशब्द हो गयी है, जो की भाजपा के लिए अच्छे चुनावी संकेत है। इस रणनीति से भाजपा को उपचुनावों में बड़ा लाभ होगा। हमीरपुर में भाजपा के चुनावी रणनीतिकार अपने प्रत्याशी को पुर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल का आर्शिवाद देलने में सफल हुए है और अनुराग ठाकुर जो की पूर्व केंद्रिय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता है उन्होंने भी आशीष शर्मा के पक्ष में ताबड़तोड़ जन सभाएं एवं प्रचार किया है।

नालागढ़ में भाजपा जनता को यह विश्वास दिलने में सफल हुई है की कांग्रेस में माफिया, गुंडातत्व हावी है और वहां के कांग्रेस प्रत्याशी बाहरी क्षेत्र के है। उनके ऊपर काफी केस दर्ज है और यह सारे मामले गंभीर है। बिलासपुर और बीबीएन गोलीकांड से चुनावी वातावरण भाजपा के पक्ष में आया है।

देहरा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अपनी पत्नी के प्रचार में व्यस्त रहेना। पत्नी का दूसरे क्षेत्र में घर होना, देहरा की जगह जसवां परागपुर से होना, अभी तक सरकार द्वारा देहरा के विकास की अंदेखी करना भाजपा को मज़बूत करता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर का इन चावन में महत्वपूर्ण रोल रहा है।

कुल मीलाकर यह चुनाव काफी दिलचस्प रहने वाला है, 10 जुलाई को मतदान जनता के मूड़ को साफ कर देगा।