सुबे में आने वाले 6 दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार

सुबे में आने वाले 6 दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला --18 जनवरी 

सुबे के अधिकतर हिस्सों में आने वाले 6 दिनों तक मौसम साफ  रहने के आसार मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है। उधर मैदानी भागों में दो दिनों तक कुछ हिस्सों में कोहरा व शीतलहर का अलर्ट भी जारी हुआ है। मौसम विभाग ने अनुसार 26 जनवरी से 1 फरवरी के बीच राज्य के कई भागों में बारिश.बर्फबारी हो सकती है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार सूबे में 24 जनवरी तक मौसम साफ  रहने का पूर्वानुमान बताया गया है। जबकि 20 जनवरी तक ऊना और कांगड़ाए बिलासपुर और मंडी जिले के अलग.अलग स्थानों पर शीतलहर के आसार बताए गए है।

बिलासपुर,ऊना,कांगड़ा,नूरपुर,पांवटा साहिब व धौलाकुआं, सोलन,बद्दी,और नालागढ़ के अलग.अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना बताई गई है।