सिरमौर जिला के राजगढ़ और संगडाह विकास खंडों में विशेष आधार कैंप

सिरमौर जिला के राजगढ़ और संगडाह विकास खंडों में विशेष आधार कैंप
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन—31 अक्तूबर

सिरमौर जिला के राजगढ़ और संगड़ाह क्षेत्र में स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा 5 स्थानों पर विशेष आधार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। यह आधार कैंप 7 नवम्बर 2023 तक आयोजित किये जायेंगे। 

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि संगड़ाह विकास खंड के ग्राम पंचायत रणफुआ जबरोग में 28 अक्तूबर से आधार कैंप लगना शुरू हो गया है और यह कैंप एक नवम्बर 2023 तक चलेगा। 

उन्होंने बताया कि राजगढ़ खंड के ग्राम पंचायत धांच मनवा में 28 अक्तूबर से 2 नवम्बर दोपहर 2 बजे तक, ग्राम पंचायत कोटला बांगी में में 3 नवम्बर से 7 नवम्बर तक, ग्राम पंचायत शलाणा में 28 अक्ूबर से 2 नवम्बर दोपहर 2 बजे तक तथा ग्राम पंचायत कोठिया जागर में 3 नवम्बर से 7 नवम्बर 2023 तक विशेष आधार कैंपों का आयोजन किया जायेगा। 

उन्होंने सभी स्थानीय लोगों से इन विशेष आधार कैंपों का लाभ उठाने का आग्रह किया है।