श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन गोवर्धन लीला,कंस वध, सुदामा चरित्र तथा गोपी उद्धव संवाद का सुनाया व्याख्यान
अक्स न्यूज लाइन नाहन 16 अप्रैल :
शहर के चीडां वाली में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन गोवर्धन लीला,कंस वध, सुदामा चरित्र तथा गोपी उद्धव संवाद का व्याख्यान दिया है। कथा व्यास पंडित भगवती प्रसाद जी ने भगवान श्री कृष्ण तथा रूक्मिणी का दृष्टांत भी सरल भाषा में सुनाया। गौरतलब है कि कल इस कथा सम्पन्न होने जा रही है।
गौतम तथा भारद्वाज परिवार के संयुक्त तत्वाधान में अपने पितरों के उद्धार के लिए आयोजित करवाई जा रही इस कथा में श्रद्धालु बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं








