09 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला, 28 अप्रैल:
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति मुकदमे से पहले ही संबंधित पक्ष या विभाग के साथ समझौता करना चाहता है तो वह संबंधित न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है, ताकि मामले को लोक अदालत में रखा जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए लोक अदालत में बढ़-चढ़कर भाग लें। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा के दूरभाष नम्बर 01892-222370, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति धर्मशाला के दूरभाष नंबर 01892-222018, कांगड़ा के दूरभाष नंबर 01892-264808, देहरा के दूरभाष नंबर 01970-233599, पालमपुर के दूरभाष नंबर 01894-231614, नूरपुर के दूरभाष नंबर 01893-220770, बैजनाथ के दूरभाष नंबर 01894-262477, ज्वाली के दूरभाष नंबर 01893-264307 और इंदौरा के दूरभाष नंबर 01893-241210 पर सम्पर्क कर सकते हंै।
यदि कोई व्यक्ति अपनी समस्या आॅनलाइन भेजना चाहता है तो वह राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाइट पर आॅनलाइन आवेदन कर सकता है अथवा हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर सकता है।








