लाहौल स्पीति से कांग्रेस टिकट के लिए सचिन मिरूपा ने पेश की दावेदारी

लाहौल स्पीति से कांग्रेस टिकट के लिए सचिन मिरूपा ने पेश की दावेदारी

अक्स न्यूज लाइन लाहौल स्पीति 12 अप्रैल : 

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए अपनी दावेदारी के लिए सचिन मिरूपा ने दावेदारी पेश की। आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ नादौन में मिलने के बाद, सचिन मिरूपा ने टिकट के लिए अपना आवेदन पत्र सौंपा। सचिन मिरूपा वर्तमान में ग्राम पंचायत कोकसर के पंचायत प्रधान हैं। उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से अपना राजनैतिक सफर शुरू किया। उन्होंने जानकारी दी कि वे एनएसयूआईऔर यूथ कांग्रेस के  प्रदेश सचिव और प्रदेश महासचिव भी रहे।

इसके अतिरिक्त सचिन मिरूपा कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी है और वर्तमान में उनके पास इस संगठन में जम्मू-कश्मीर के राज्य प्रभार का दायित्व है। गौरतलब है कि सचिन मिरूपा राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में देशभर से शामिल चुनिंदा 119 पूर्णकालिक भारत जोड़ो यात्रियों में से एक यात्री रहे है। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव  की घोषणा के बाद से ही राजनितिक हवाएं फिरसे तेज़ हो गयी हैं और कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता अपनी अपनी पार्टियों से टिकट की दावेदारी पेश करने में जुटे हुए हैं। इस मौके पर, सचिन मिरूपा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर अपना आवेदन पत्र सौंपा और लाहौल स्पीति से टिकट की मांग की।

सचिन मिरूपा ने बताया कि उनका यह आवेदन पत्र लाहौल स्पीति में आगे बढ़ते उनके युवा साथियों और नागरिकों के अनुरोध और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने व्यक्त किया कि वह प्रदेश में जनहित के लिए काम करने के लिए आत्मर्पण हैं और अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस सफ़र पर अग्रसर हैं।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आवेदन पत्र की कॉपी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे सहित कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व पीसीसी अध्यक्षा को भी मेल के माध्यम से भेज दी गई है।